बस 2 चीजों से बन जाएगी की ये स्वादिष्ट बर्फी, इस शिवरात्रि करें ट्राई

14 Feb, 2026

Shweta Bajpai

शिवरात्री के दिन भक्त अलग-अलग चीजों का भोग भगवान शिव को लगाते हैं

ऐसे में आज हम आपके लिए खास बर्फी की रेसिपी लाएं हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं भोग लगा सकते हैं

इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में फ्रेश मावा अच्छे से तोड़कर डालें, अब इसी में अपने हिसाब से चीनी भी मिला दें

ध्यान रखें गैस को धीमा रखें, इस मिक्सचर को अच्छी तरह से चलाते रहिए जिससे ये भुन जाए, चीनी को पूरी तरह से पिघलने दें और मावे को नरम होने दें

जब मावे का रंग बदलने लगे तो इसमें इलायची पाउडर मिला दें, अब आपको इसे तब तक भूनना है जब तक मावा कड़ाही न छोड़ने लगे

जब ये हो जाए तो भुने हुए मावे को निकाल लें और थाली में अच्छे से सेट कर लें

ऊपर से बारीक कटे हुए काजू और बादाम को डालें

अब इसे ऐसे ही 2 से 3 घंटे के लिए सेट होने दें, जब ये सेट हो जाए तो चाकू से बर्फी की शेप में काट लीजिए

अब आपकी बर्फी बनकर तैयार है

Thanks For Reading!

Next: वैलेंटाइन डेट के लिए ये हेयरस्टाइल्स हैं परफेक्ट, देखें लिस्ट

Find Out More