बढ़ते प्रदूषण से हो सकती है ये बीमारियां, जानिए किस तरह से बरते सावधानी?
09 Oct, 2025
Rishabh Kumar
दिवाली का समय जैसे-जैसे नजदीक आता है वैसे ही प्रदूषण बढ़ने लगता है.
ऐसे में बढ़ते प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियां जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी का खतरा काफी बढ़ जाता है. वायु प्रदूषण हृदय रोग, ब्लड प्रेशर बढ़ने और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ा देता है.
लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से फेफड़ों का कैंसर और अन्य कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.
प्रदूषण से मानसिक तनाव, चिंता, मधुमेह और जोड़ों के दर्द जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.
जब हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो जितना संभव हो घर के अंदर ही रहें.
प्रदूषित वातावरण में व्यायाम या दौड़ने से बचें, क्योंकि इससे फेफड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है.
घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं, पौधे लगाएं और नियमित रूप से डॉक्टर से परामर्श लेते रहें.
Thanks For Reading!
Next: चेहरे पर बार-बार निकल आते हैं दाने? जानें वजह और बचाव के तरीके