इन 5 दालों के सेवन से पेट में बन सकती है भंयकर गैस, रात में खाने से बचें
17 Mar, 2025
Shivani sharma
क्या आप जानते है रात के समय में कुछ विशेष प्रकार की दालों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इन दालों के सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
चना दाल- चना दाल भारी होती है और इसे पचाना मुश्किल होता है, इसलिए इसे रात में खाने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है.
उड़द दाल- उड़द दाल की दाल के सेवन से आपको रात में बचना चाहिए इससे पेट फूलने और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
राजमा- रात के समय राजमा को पचाने में काफी कठिनाइयां आती हैं, इससे गैस और अपच की समस्याएं हो सकती हैं.
लोबिया- लोबिया में बड़ी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे कि इसे रात के समय पचाने में मुश्किल होती है. इससे गैस्ट्रिक की समस्या भी हो सकती है.
साबुत मूंग दाल- रात के समय साबुत मूंग की दाल को खाने से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है.
Thanks For Reading!
Next: PCOD और PCOS ठीक कर सकता है इस खूबसूरत फूल का तना!