कुछ नया ट्राई करना है? आज ही बनाकर खाएं इमली की ये खट्टी-मीठी चटनी
09 Jan, 2026
Shweta Bajpai
ठंड के मौसम में लोग चटनी का खूब सेवन करते हैं
हालांकि अक्सर लोग धनिया-मिर्च की चटनी खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इमली की चटनी ट्राई की है?
नहीं तो चलिए आज बताते हैं इसकी रेसिपी
इसके लिए आपको सबसे पगले इमली को गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो देना है, इसके बाद इसे हाथों से मसल लें और छानकर पल्प निकाल लें
अब कड़ाही में तेल गरम करें और हींग डालें, इसके बाद इसमें इमली का पल्प डालना है, हल्की आंच पर उबालें
जब ये उबाल जाए तो इसमें गुड़ और चीनी मिला दें, इसे तब तक चलाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए
फिर काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोंठ पाउडर, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला डाल दें
अब आपको इसे हल्की आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए पकने देना है जब तक कि यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाए
आप चाहें तो लुक के लिए इसमें थोड़े से तरबूज के बीज या किशमिश डाल सकती हैं
चटनी को कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं
Thanks For Reading!
Next: मिनटों में स्वेटर से गायब हो जाएंगे सारे रोएं, बस ये ट्रिक करें फॉलो
Find Out More