अनहेल्दी फूड का सेवन न सिर्फ पेट पर बल्कि आपकी नींद पर भी असर डालता है.

31 May, 2023

Parinay Kumar

एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा किया कि जंक फूड आपकी सेहत पर कैसे असर डालता है.

गहरी नींद, मांसपेशियों की वृद्धि और प्रतिरक्षा जैसी चीजों को दुरुस्त और पुनर्स्थापित करता है.

स्वीडन के उप्साला यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने यह विश्लेषण किया कि नींद को 'जंक फूड' कैसे प्रभावित करता है.

अध्ययन में शामिल लोगों ने अनियमित क्रम में अनहेल्दी और हेल्दी फूड का सेवन किया. रिपोर्ट 'ओबेसिटी' पत्रिका में प्रकाशित हुई.

स्टडी में कहा गया कि जंक फूड खाने के बाद इनकी गहरी नींद की गुणवत्ता खराब हो गई, जबकि हेल्दी फूड के सेवन के बाद ऐसा नहीं हुआ.

यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर जोनाथन सेडर्नैस ने कहा, 'खराब आहार और खराब नींद दोनों से ही स्वास्थ्य के लिए जोखिम को बढ़ता है.'

अध्ययन के दो सत्रों में सामान्य वजन वाले 15 युवकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को समान कैलोरी में हेल्दी और अनहेल्दी फूड दिया गया था. (फोटो- pexels.com)

Thanks For Reading!

Next: इस तरह जान सकते हैं कि आपका पार्टनर आपके लिए सीरियस है या नहीं?

Find Out More