सुबह अलार्म बजने के बाद भी नहीं खुलती है आंख, फॉलो करें खान सर के ये टिप्स
23 Oct, 2024
Akarsh Shukla
हममें से कई लोग सुबह अलार्म बजने के बाद भी उठने में आलस करते हैं और फिर सो जाते हैं.
अगर आप भी स्टूडेंट हैं या सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो खान सर के ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं.
समय-समय पर स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने वाले खान सर ने बताया कि सुबह जल्दी उठने के लिए कौन से एक बात को फॉलो करना चाहिए.
स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए खान सर ने अपनी क्लास में कहा कि कई लोग रात देर से सोते हैं, इसलिए सुबह जल्दी नहीं उठ पाते.
ऐसे स्टूडेंट्स के रात देर से सोने का कारण सिर्फ मोबाइल की लत है. कई विद्यार्थी बहुत ज्यादा स्मार्टफोन यूज करते हैं.
खान सर ने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि उन्हें समय पर होना चाहिए और देर रात तक फोन के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
खान सर का मानना है कि रात में समय पर सोने वाले लोगों को सुबह जल्दी उठने में कोई दिक्कत नहीं होती.
देर रात तक जागने के बाद सोने वालों को सुबह उठने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अलार्म के बावजूद उनकी आंख नहीं खुलती.
खान सर का मानना है कि विद्यार्थियों को समय से सोने के लिए अपना फिक्स रूटीन बनाना चाहिए. आपको सोने का समय जरूर फिक्स करना चाहिए.
Thanks For Reading!
Next: क्या शराब पीने के बाद कर सकते हैं केले का सेवन?
Find Out More