अपने वजन के हिसाब से आपको कितना पानी पीना चाहिए, जानिए

27 Jul, 2024

Akarsh Shukla

पानी इस धरती पर मौजूद सभी लिविंग थिंग्स (इंसान, जीव-जंतु, पेड़-पौधे आदि) को जीवित रहने के लिए जरूरी है.

हालांकि इंसानों को बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी पीने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं.

वजन के अनुसार अलग-अलग व्यक्ति के लिए पानी की एक निश्चित मात्रा होती है, जिसे उन्हें रोजाना पीना चाहिए.

अगर आपको भी जानना है कि आपके शरीर के लिए कितना पानी पीना सही है, तो इसके लिए आपको अपना वजन पता होना चाहिए.

जी हां, डॉक्टरों का सुझाव है कि जितना अधिक आपका वजन होगा, उतना ही अधिक आपको पानी पीना चाहिए.

अगर आपका वजन 50 किलोग्राम है तो आपको रोजाना लगभग 1.7 लीटर पानी पीना चाहिए.

इसी तरह 60 किलोग्राम वाले एक व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.1 लीटर पानी पीना चाहिए.

वहीं, 70 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.4 लीटर पानी पीना चाहिए.

80 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.8 लीटर पानी पीना चाहिए.

एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि जब भी आपको प्यास लगे तो पानी जरूर पीएं. व्यायाम या गर्म इलाकों में रहने वाले लोगों को भी पानी ज्यादा पीना चाहिए.

Thanks For Reading!

Next: बारिश में भुट्टा खाने से कौन सी बीमारी नहीं होती?

Find Out More