बालों को नैचुरली काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?

12 Mar, 2025

Shweta Bajpai

बालों को काला करने के लिए मेहंदी में सरसों, नारियल तेल या अरंडी के तेल मिलाएं

इसके लिए तेल में 50ml तेल में 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाकर इसे किसी लोहे के बर्तन जैसे कढ़ाई में गर्म कर लें

इसे तब तक गर्म करें जब तक कि यह मिश्रण काला न हो जाए

फिर इसे थोड़ा ठंडा करने के बाद अपने बालों में लगाएं, करीब 2-4 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें

सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, तो मेंहदी में केला मिलाकर लगा सकते हैं

इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें, अब इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर मिक्स कर लें और बालों पर लगाएं

करीब 10-15 लगाने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें

सफेद बालों को काला करने के लिए आप मेहंदी में आंवला मिलकर भी अप्लाई कर सकते हैं

इसके लिए बाउल में 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर लें, इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें

अब इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें, इसे बालों पर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें. उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें

Thanks For Reading!

Next: Uric Acid को गलाकर बाहर निकाल देगी अजवाइन, ऐसे करें सेवन

Find Out More