बारिश में फैल रहा है फंगल इंफेक्शन,दिखते हैं ये लक्षण

07 Sep, 2025

Rishabh Kumar

बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होती है, जिससे फंगस तेजी से फैलता है. गीले जूते, मोजे और कपड़े संक्रमण का कारण बनते हैं और त्वचा, बाल व नाखून प्रभावित होते हैं.

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग बरसात में फंगल इंफेक्शन के शिकार जल्दी बनते हैं. समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण बढ़कर गंभीर स्थिति ले सकता है.

फंगल इंफेक्शन से खुजली, लाल चकत्ते और जलन होती है. पैरों में छाले बन जाते हैं, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है और नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

संक्रमण बालों और नाखूनों को भी प्रभावित करता है. नाखून पीले और भुरभुरे हो जाते हैं. सिर में खुजली और परत जमने लगती है, जिससे स्कैल्प में गंभीर दर्द भी हो सकता है.

अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है. डायबिटीज मरीजों में यह ज्यादा खतरनाक होकर ब्लड इंफेक्शन या गहरे छाले पैदा कर सकता है.

फंगल इंफेक्शन की शुरुआत खुजली और जलन से होती है. इसके बाद सफेद परत, दरारें, छाले या फफोले नजर आते हैं. लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज बेहद जरूरी है.

गीले कपड़े और जूते तुरंत बदलें, शरीर को सूखा रखें. दूसरों के तौलिए और जूते न इस्तेमाल करें. जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल क्रीम या डॉक्टर की सलाह लें.

Thanks For Reading!

Next: दांतों की सेहत का राज! जानिए दिन में कितनी बार ब्रश करना है जरूरी

Find Out More