बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखेगी ये हरी चीज, आज ही कर लें डाइट में शामिल
04 Jan, 2026
Gargi Santosh
आजकल बढ़ता वजन और पेट की चर्बी कई बीमारियों का कारण बनती है, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग.
फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं, लेकिन हर किसी को फायदा नहीं मिलता, इसलिए प्राकृतिक उपाय वजन घटाने में सहायक होते हैं.
मोरिंगा, जिसे सहजन कहते हैं, आयुर्वेदिक औषधि है, जो हर उम्र के लोगों में पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है.
आयुर्वेद के अनुसार मोरिंगा पाचन सुधारता है, वात कफ संतुलित करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ बनाता है.
मोरिंगा में फाइबर होता है, जो पेट भरा रखता है, भूख कम करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है.
यह शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स निकालता है, सूजन कम करता है और शरीर को हल्का व ताजगी भरा बनाता है.
मोरिंगा शुगर लेवल नियंत्रित रखता है और वजन घटाते समय कमजोरी नहीं होने देता, क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं.
मोरिंगा ड्रिंक बनाने के लिए पानी में पत्ते या पाउडर उबालें, नींबू शहद मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: सुबह उठते ही न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
Find Out More