300 से ऊपर पहुंच गया Sugar लेवल? तुरंत बनाकर खा लें ये हरी चटनी
28 Jan, 2025
Shweta Bajpai
डायबिटीज को मैनेज करने में कई हर्ब्स, मसाले और पत्तियां कारगर हैं
कुछ देसी चटनी भी इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं, ऐसी ही चटनी है मोरिंगा की पत्तियों की चटनी
डायबिटीज को कंट्रोल करने में मोरिंगा की पत्तियों की चटनी मदद कर सकती है
एक्सपर्ट का कहना है कि मोरिंगा की पत्तियों में इंसुलिन लेवल को बैलेंस करके, ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने की क्षमता होती है
अध्ययन बताते हैं कि सहजन की पत्तियों में ओलीफेरा होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है
चटनी बनाने के लिए मोरिंगा की पत्तियों को धो लें और कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर पत्तियां तब तक पकाएं जब तक ये नरम न हो जाएं
अब पत्तियों को निकालकर ठंडा कर लें, एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म कर उसमें कटा प्याज और लहसुन डालकर पकाएं
इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालें और पकाएं, इसमें 2-3 बड़े चम्मच पानी मिला लें, अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें
मोरिंगा की पत्तियों और प्याज-टमाटर के मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड करें
एक कढ़ाई में बचा हुआ तेल गर्म करें और उसमें राई डालें, और करी पत्ता और पिसी हुई चटनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं
एब इसे उतार लें और ठंडा होने दें और फिर एक कांच के जार में भरकर रख लें
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: "पनीर" असली या नकली? अब चुटकियों में पहचानें!