इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर
11 Mar, 2025
Gargi Santosh
आपने ये देखा होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, इसकी वजह उनका ब्लड ग्रुप है.
एक रिसर्च में पता चला है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं.
दरअसल, इस ब्लड ग्रुप वालों का मेटाबॉलिक रेट ज्यादा होता है, जिससे मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं.
इसके अलावा, मच्छर कार्बन डाईऑक्साइड की गंध से इंसानों की ओर आकर्षित होते हैं.
जो लोग ज्यादा CO2 छोड़ते हैं, जैसे मोटे या प्रेग्नेंट लोग, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं.
यूरिक एसिड, लैक्टिक एसिड और अमोनिया की महक भी मच्छरों को अपनी तरफ खींचती है.
बताया ये भी जाता है कि ज्यादा पसीना आने वाले लोगों के पास भी मच्छर ज्यादा मंडराते हैं.
शराब पीने के बाद भी शरीर से निकली गंध मच्छरों को आकर्षित कर सकती है.
साथ ही काले और गहरे रंग के कपड़े पहनने वाले लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा आते हैं.
Thanks For Reading!
Next: इन 8 आदतों वाली लड़कियां होती हैं बहुत ज्यादा शातिर
Find Out More