पत्थरचट्टा किन-किन बीमारियों में रामबाण? जानिये कैसे और कितने दिन खाना सही
20 Jan, 2025
Parinay Kumar
पत्थरचट्टा कई औषधीय गुणों से भरपूर है.
पत्थरचट्टा का सेवन कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है.
पत्थरचट्टा में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण कई समस्याओं में लाभकारी है.
पत्थरचट्टा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं.
पथरचट्टा के तने का अर्क हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे गठिया और जोड़ों के दर्द में बेहद फायदेमंद है.
गुर्दे की पथरी कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल से बनी होती है. पथरचट्टा पौधे का सैपोनिन कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल को तोड़ सकता है.
पथरचट्टा पथरियों को पानी के साथ फ्लश ऑउट करने में मदद करता है और फिर किडनी को स्वस्थ रखता है.
हाई ब्लड प्रेशर में भी पत्थरचट्टा का सेवन काभी फायदेमंद है.
पत्थरचट्टा के पत्तों को उबाल कर इसका रस निकाल लें. फिर इसे किसी बर्तन में निकालकर इसका सेवन करें.
इसकी पत्तियों को पीसकर इनका अर्क निकालकर भी इनका सेवन कर सकते हैं.
ध्यान रखें कि पत्थरचट्टा के सेवन के एक घंटे तक कुछ भी न खाएं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें..
Thanks For Reading!
Next: कोलेस्ट्रॉल को पानी बना देंगी ये 5 चीजें, नसों से बाहर निकल जाएगी पीली गंदगी