पीरियड्स मिस क्यों होते हैं, ये प्रेग्नेंसी या कुछ और?
02 Sep, 2025
Gargi Santosh
पीरियड्स मिस होना हमेशा प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता. इसके और भी कई कारण हो सकते हैं.
लगातार तनाव और चिंता शरीर के हार्मोन को बिगाड़कर पीरियड्स डिले या मिस कर सकती है.
दरअसल, नींद की कमी और मानसिक थकान भी मासिक चक्र पर असर डालती है.
PCOS यानी ओवरी में सिस्ट बनना, पीरियड्स मिस होने की बड़ी वजहों में से एक है.
थायरॉइड की गड़बड़ी सीधे हार्मोन और पीरियड साइकिल को प्रभावित करती है.
इसके अलावा, ज्यादा मोटापा होने पर शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ता है, जिससे पीरियड्स मिस हो जाते हैं.
बहुत कम वजन या अचानक वजन कम होने से भी ओव्यूलेशन रुक सकता है.
40 की उम्र के बाद पेरिमेनोपॉज शुरू होने पर पीरियड्स अनियमित या मिस होना आम है.
लेकिन अगर बार-बार पीरियड मिस हो रहा है और साथ में अन्य लक्षण भी हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
Thanks For Reading!
Next: रिमझिम बारिश की बूंदों से जुड़े Baby Boy के 10 प्यारे नाम
Find Out More