सोने से पहले दूध में मिलाएं ये 1 चीज, रातभर चैन की नींद सोएंगे आप
21 Oct, 2025
Shweta Bajpai
हम में से कई लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं होती हैं
ऐसे में कई लोगों को समय से नींद नहीं आती है
अगर आप भी इससे परेशान हैं तो दूध में 1 चीज को मिलाकर पी लें
हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार नुस्खे के बारे में जानकारी दी है
इसके लिए आपको 2 चम्मच सौंफ, 4 बादाम, 1 चम्मच खसखस, 1/2 चम्मच मिश्री , 1 दाना इलायची , 1 चुटकी काली मिर्च , 1 चुटकी जायफल , 4 भीगी हुई काले किशमिश और 3 केसर के धागे की जरूरत पडे़गी
इन सभी चीजों को एक साथ ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें
इस पाउडर को एक एयरटाइट जार में रख लें, यह 2-3 हफ्तों तक अच्छा रहता है
हर रात सोने से पहले आधा चम्मच पाउडर एक कप गर्म दूध में मिलाएं, अच्छी तरह मिक्स करें और घूंट-घूंट कर पी लें
बेहतर नतीजों के लिए आप इसमें एक बूंद घी भी डाल सकते हैं
Thanks For Reading!
Next: पटाखों से जलने पर घबराएं नहीं! इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगी राहत
Find Out More