99% लोग नहीं जानते 'प्याज' खाने का सही तरीका! नहीं मिल पाता पूरा पोषण
19 Mar, 2025
Archi Tiwari
प्याज, हमारे खाने का एक अहम हिस्सा, न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.
ज्यादातर लोग प्याज को गलत तरीके से खाते हैं, जिससे उनको इस सब्जी का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है.
बता दें कि प्याज को काटने के बाद अगर बहुत देर तक रखा जाता है, तो इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं. इसलिए, प्याज को हमेशा खाने से ठीक पहले काटना चाहिए.
प्याज को पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इसलिए, प्याज को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
प्याज को सिर्फ सलाद में खाने से भी इसका पूरा पोषण नहीं मिल पाता. प्याज को खाने के साथ-साथ सब्जी और रायते में भी मिलाकर खाना चाहिए.
प्याज को सही तरीके से खाने के लिए हमेशा ताजा प्याज का इस्तेमाल करें.
बता दें कि प्याज को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. प्याज को खाने के साथ-साथ सब्जी और रायते में भी मिलाकर भी खा सकते हैं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)