Uric Acid कंट्रोल करने के लिए ये फल हैं बेमिसाल, जानिए इनके नाम
आज के दौर में यूरिक एसिड की समस्या लोगों में काफी बढ़ने लगी है.
इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
शरीर में जब प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है तो इस वजह से यूरिक एसिड भी बढ़ने लगता है. इससे जॉइंट्स में सूजन की समस्याएं होने लगती हैं.
शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खान-पान का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जो इसको कंट्रोल करने में मदद करेगा.
डाइट में संतरा जरूर शामिल करना चाहिए. संतरा शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है.
सेब खाने से शरीर को मैलिक एसिड मिलता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है.
केले में पोटेशियम होता है, जो शरीर से यूरिक ऐसिड को बाहर निकालने में मदद करता है.
अनानास एक विटामिन सी से भरपूर फल है, जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए एक बेहतारीन विकल्प हो सकता है.
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए आप कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं.
पपीते में मौजूद गुण, यूरिक एसिड के मरीजों को जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है.
(डिस्क्लेमर- ये सिर्फ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित घरेलू नुस्खे हैं. आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इंडिया.कॉम इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.)Photos: pexels
Thanks For Reading!
Next: Blood Sugar की दुश्मन हैं ये 5 दालें
Find Out More