बच्चों को गुस्से में भी न बोले ये बातें, बहुत गहरा पड़ता है असर.

27 Jan, 2025

Azhar Naim

बच्चों की सही परवरिश करना पेरेंट्स की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. क्योंकि उनकी सही परवरिश ही उनका आगे का जीवन तय करती है.

हालांकि कई बार मां-बाप जाने-अनजाने में बच्चों को कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो उनके लिए तो छोटी बात होती है, लेकिन बच्चों को गहरी चोट पहुंचाती है.

इसकी वजह से उनका अत्माविश्वास एकदम टूट जाता है और साथ ही ये उनके मानसिक विकास को भी प्रभावित करता है.

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जो आजकल हर मां-बाप अपने बच्चों को कहते हैं, जिसकी वजह से बच्चें हंसना-खेला बंद कर देते हैं.

तुम हमेशा परेशानी ही खड़ी करते हो: इन बातों का बच्चों के कोमल दिल पर गहरा असर पड़ता है. इससे उनका आत्माविश्वास कमजोर होता है.

तुमसे कभी कुछ नहीं होता: अक्सर जब बच्चे गलती करते हैं या कोई काम नहीं कर पातें हैं तो माता-पिता उनको ऐसा बोल देते हैं.

इसे सुनने के बाद बच्चा अपनी काबिलियत पर शक करने लगता है और नए काम को शुरू करने से पहले ही डरने लगता है.

अपने भाई-बहन से कुछ सीखों: सीखना भले ही अच्छी बात हो लेकिन गुस्सा में बोले जाने से ये शब्द बच्चों के दिल पर बुरा प्रभाव डालता है.

इससे बच्चे के अंदर अपने भाई-बहन के प्रति गुस्सा की भावना पैदा हो सकती है, जो आगे चलकर उनको दूर कर सकती है.

तुम्हारे लिए तो सब कुछ किया, फिर भी तुम: अक्सर जब कोई गलती बच्चे से हो जाती है, तो माता पिता उनकी गुस्से में ये बात बोल देते हैं.

इसको सुनने से उनको काफी बुरा लगता है, और वो डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं.(Photos:pexels)

Thanks For Reading!

Next: पत्नी हमेशा रहती है गुस्से में? अपनाएं ये असरदार टिप्स

Find Out More