सफलता ही कुंजी है जया किशोरी की ये 8 बातें, गांठ बांध लें
28 Jan, 2025
Akarsh Shukla
आध्यात्मिक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी कई युवाओं के लिए प्रेरणा है और लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं.
आज हम आपको जया किशोरी के कुछ खास कोट्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुनकर आप भी सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.
जया किशोरी कहती हैं कि साहस का अर्थ यह नहीं होता कि आप डरते नहीं है, बल्कि इसका मतलब ये है कि आप डर की वजह से रुकते नहीं हैं.
जया किशोरी ने एक बार कहा था, हर दिन अपनी छोटी जीत का जश्न मनाएं, अपने आप में आशा कभी ना खोएं.
जया का मानना है कि किसी को समझे बिना कभी भी कोई उम्मीद न करें, चाहे वो आप खुद क्यों ना हों.
'खुद का इतना सम्मान करना चाहिए कि किसी को आपको नीचा दिखाने का अधिकार न मिले.'
'कभी-कभी जिंदगी के बुरे हादसे हमें सही रास्ता दिखा देते हैं.'
'अगर आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद उठें और फिर से शुरुआत करें.'
'ईश्वर पर भरोसा रखें, हर चीज सही जगह पर आ जाएगी. बस आप अपना बेस्ट करते रहें.'
'आपका विकास और नकारात्मक विचार एक साथ नहीं चल सकते.'
Thanks For Reading!
Next: Einstein जैसे तेज दिमाग के लिए बच्चों को खिलाना शुरू करें ये 4 चीजें
Find Out More