तुलसी पूजनीय भी, औषधीय भी…लेकिन चबाना क्यों माना जाता है गलत?

10 Dec, 2025

Shweta Bajpai

हिंदू धर्म में तुलसी को पूजा जाता है, ऐसे में ये आपको कई घरों में लगी मिल जाएगी

हालांकि आयुर्वेद में भी तुलसी को गुणकारी माना गया है, तुलसी के पत्तों को हम में से कई लोग चबा-चबाकर खाते हैं

अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ये धार्मिक नियमों का उल्लंघन हो सकता है

इतना ही नहीं कहीं न कहीं आप सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं, धर्म और विज्ञान की दृष्टि से भी ऐसा करना सही नहीं माना जाता है

पुराणों में तुलसी को देवी और माता का दर्जा प्राप्त है, ऐसे में ये पौधा पवित्र और पूजनीय माना गया है

तुलसी की पत्तियों को चबाना अपमान करने जैसा होता है, क्योंकि तुलसी की प्रत्येक पत्तियों में देवी लक्ष्मी का वास होता है

यही वजह है कि पूजा-पाठ में तुलसी की पत्तियों को कभी तोड़कर नहीं चढ़ाया जाता है

तुलसी की पत्तियों में ‘Mercury’ या मर्क्यूरिक एसिड जैसा तत्व पाया जाता है, जो दांतों के इनेमल के लिए नुकसानदायक होता है

तुलसी को चबाने से ये तत्व दांतों के संपर्क में आते हैं और दांतों की ऊपरी परत धीरे-धीरे घिसने लगती है

साथ ही इसकी पत्तियों को तुलसी के पत्तों की तासीर गरम और हल्की एसिडिक होती है

आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी को चबाने के बजाय आप इसकी पूरी पत्तियों को पानी के साथ निगल सकते हैं

इसके अलावा चाय, काढ़ा या गुनगुने पानी में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं

Thanks For Reading!

Next: फटे होंठ कर रहे हैं शर्मिंदा? तुरंत आराम दिलाएगा ये होममेड स्क्रब

Find Out More