क्या होता है एनेस्थीसिया? जानिए कहां होता है इस्तेमाल

18 Oct, 2025

Rishabh Kumar

किसी भी सर्जरी से पहले मरीज को दर्द से बचाने के लिए डॉक्टर एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करते हैं.

एनेस्थीसिया मरीज को पूरी तरह बेहोश या शरीर के प्रभावित हिस्से को सुन्न करने में मदद करता है.

इसका उपयोग केवल बड़ी सर्जरी में नहीं, बल्कि छोटी सर्जरी और दर्द निवारण प्रक्रियाओं में भी किया जाता है.

एनेस्थीसियोलॉजिस्ट हर सफल सर्जरी के पीछे अहम भूमिका निभाते हैं.

एनेस्थीसिया पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से विकसित हो रहा है, जिससे मरीजों के लिए जोखिम कम होता है.

एनेस्थीसिया के प्रकार कई हैं: लोकल, रीजनल और जनरल, जो शरीर के छोटे या बड़े हिस्से को सुन्न करने में काम आते हैं.

लोकल एनेस्थीसिया छोटे हिस्सों जैसे दांत निकालने या टांका लगाने में इस्तेमाल होता है.

रीजनल और जनरल एनेस्थीसिया बड़े हिस्सों या पूरी सर्जरी में दर्द अनुभव से बचाने के लिए दिया जाता है.

Thanks For Reading!

Next: इलायची वाला दूध है अमृत समान, इन परेशानी से मिलता है छुटकारा

Find Out More