क्या है पैनिक अटैक? जिसमें हार्ट अटैक जैसे दिखते हैं लक्षण
पैनिक अटैक अचानक आने वाला एक तीव्र और बिना किसी स्पष्ट कारण के डर का एहसास है, जो कुछ मिनटों तक रहता है.
इसके लक्षणों में हार्ट अटैक जैसे लक्षण शामिल हैं, जैसे कि सीने में दर्द, धड़कन का तेज होना और सांस लेने में दिक्कत होना वा गले में अटकन या घुटन जैसा अनुभव हो सकता है.
यह शरीर की फाइट या फ्लाइट (लड़ो या भागो) प्रतिक्रिया का एक तीव्र रूप है, जो बिना किसी वास्तविक खतरे की स्थिति के भी सक्रिय हो जाता है.
इसके आम लक्षणों में सांस की कमी, चक्कर आना, पसीना आना, हाथ-पैरों में झुनझुनी और कंपकंपी शामिल हैं।.
इसमें डर, नियंत्रण खोने का एहसास, या ये डर भी शामिल हो सकता है कि आप मरने वाले हैं.
यह अटैक आमतौर पर 10 मिनट अंदर अपने चरम पर पहुंचता है और उसके बाद धीरे-धीरे लक्षण कम हो जाते हैं. कई मामलों में समय बढ़ भी जाता है.
कुछ लोगों को ये हमले बार-बार होते हैं, जिसे 'पैनिक डिसऑर्डर' कहा जाता है. इसका इलाज संभव है.
इसका कारण तनाव, जेनेटिक्स, या मस्तिष्क में कुछ केमिकल्स का असंतुलन हो सकता है.
आपको जब पैनिक अटैक आए तो गहरी सांस लें, शांत रहें और ध्यान भटकाने की कोशिश करें.
यदि आपको बार-बार ऐसे दौरे पड़ते हैं, तो डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. (Image: Pexels)
Thanks For Reading!
Next: बारिश के मौसम में बैंगन क्यों नहीं खाना चाहिए?
Find Out More