6-6-6 वॉकिंग नियम एक सरल फिटनेस रूटीन है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
इसमें 6 बजे सुबह या 6 बजे शाम को टहलने की सलाह दी जाती है. दोनों समय भी टहल सकते हैं.
इसमें कुल 60 मिनट की वॉक को फायदेमंद बताया गया है.
इस नियम में 6 मिनट का वार्म-अप और 6 मिनट का कूल-डाउन शामिल होता है.
6 मिनट का वार्म-अप मांसपेशियों को एक्टिव करता है. दिल की धड़कन को धीरे-धीरे बढ़ाता है. इसमें हल्के स्ट्रेच और धीरे चलने की सलाह दी जाती है.
कूल-डाउन से दिल की धड़कन सामान्य होती है और मांसपेशियों में जकड़न कम होती है.
नियमित वॉक से ब्लड प्रेशर कंट्रोल, तनाव में कमी और कैलोरी बर्न जैसे फायदे होते हैं.
6-6-6 रूल व्यायाम को टुकड़ों में बांटता है और इसे फॉलो करना आसान है.
इस रूटीन को किसी भी जगह पर मेंटेन किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: लौकी के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, हो सकते हैं सफेद दाग