सिर पर कुत्ते का काटना क्यों है ज्यादा खतरनाक? जानें कैसे करें बचाव

26 Aug, 2025

Gargi Santosh

कुत्ते के काटने को हल्के में नहीं लें, खासकर अगर सिर या चेहरे पर काटा हो तो ये जानलेवा हो सकता है.

सिर पर काटने से रेबीज वायरस सीधे दिमाग तक जल्दी पहुंच जाता है और मौत का खतरा बढ़ जाता है.

रेबीज एक खतरनाक वायरस है जो कुत्ते की लार से इंसान के शरीर में पहुंचकर नसों के जरिये दिमाग तक फैलता है.

सिर या चेहरे पर काटने के बाद 24 से 48 घंटे में ही गंभीर लक्षण शुरू हो सकते हैं.

इसके लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, बेचैनी, पानी से डर लगना, गले में अकड़न, ज्यादा लार आना और दौरे पड़ना शामिल है.

कुत्ते के काटते ही सबसे पहले घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और साफ पानी से धोएं.

तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और रेबीज वैक्सीन तथा जरूरत पड़ने पर इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन जरूर लगवाएं.

देसी इलाज जैसे हल्दी, मिट्टी या तेल लगाने से फायदा नहीं, उल्टा संक्रमण बढ़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: गुलाब जल में मिलाकर लगाएं किचन में रखी ये चीज, रातों-रात चमक उठेगा चेहरा!

Find Out More