दही और अनार साथ में खाएं तो क्या होगा?

19 Mar, 2025

Azhar Naim

गर्मियों में दही का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है.

इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है.

कई लोगों के मन में सावल होता है कि क्या होगा अगर हम दही और अनार को साथ में खाएं.

दोनों को एक साथ खाने के कई फायदे हैं, इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचेगा.

आनार और दही के सेवन से पेट की समस्याएं जैसे, गैस और पाचन मे दिक्कत से आराम मिलता है और साथ ही पेट में होने वाली जलन को शांत करता है.

दही और अनार कब्ज में फाइबर व प्रोबायोटिक्स से मल को नरम करते हैं, अपच में पाचन एंजाइम व एंटीऑक्सीडेंट से पेट को राहत देते हैं

खून की कमी दूर करने में भी काफी मदद करता है. अनार में आयरन खून बढ़ाता है, दही प्रोबायोटिक्स से आयरन के अवशोषण को बेहतर करता है, जिससे एनीमिया से राहत मिलती है.

दही और अनार में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

आप दही और अनार का सेवन शेक या लस्सी बनाकर कर सकते हैं, इसका सेवन आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है

Disclaimer: ये सिर्फ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित घरेलू नुस्खे हैं. आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.) (Image: Pexels and A.I)

Thanks For Reading!

Next: 99% लोग नहीं जानते 'प्याज' खाने का सही तरीका! नहीं मिल पाता पूरा पोषण

Find Out More