घर आने के बाद जरूर धोने चाहिए पैर, जानिए वजह 

28 Jan, 2025

Gaurav Barar

अक्सर लोग पैर धोने की आदत को नजरअंदाज कर देते हैं.

आयुर्वेद में घर आने के बाद पैर धोने को दिनचर्या का हिस्सा माना गया है.

जब हम बाहर जाते हैं तो हमारे पैर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं.

ऐसे में घर आते ही पैर धोने से गंदगी साफ हो जाती हैं, जिससे पैरों की त्वचा हेल्दी रहती है और इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है.

जब आप घर आते हैं तो बाहरी वातावरण से संपर्क के कारण धूल, गंदगी और नेगेटिव एनर्जी आपके साथ आती है.

पैर धोने से न केवल शारीरिक गंदगी साफ होती है, बल्कि इससे नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है.

आयुर्वेद के अनुसार, पैरों को धोने से आपके शरीर में जमा तनाव और थकान को कम किया जा सकता है.

पैरों को ठंडे पानी से धोने से नसों में ब्लड फ्लो तेज होता है, जिससे आपको राहत मिल सकती है.

आयुर्वेद में पैर धोने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस प्रक्रिया के अधिक लाभ उठा सकते हैं.

जब भी आप घर आएं, सबसे पहले अपने हाथों के साथ पैर धोएं. गर्मी के दिनों में ठंडे पानी से और सर्दियों में गुनगुने पानी से पैर धोना बेहतर होता है.

इसके अलावा आप पैरों को धोते समय केमिकल फ्री साबुन या आयुर्वेदिक साबुन का उपयोग करें ताकि पैर अच्छे से साफ हो सकें. 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: Bad Cholesterol की मिनटों में छुट्टी करेगा अदरक, बस जान लें कैसे खाना है

Find Out More