ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडो, पीते हैं जिंदा कोबरा का खून

27 Jan, 2025

Rishabh Kumar

कमांडो किसी भी आर्मी के वो सैनिक होते हैं जिन्हें मुश्किल वक्त में स्पेशल ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाता है.

किसी भी इंसान को कमांड़ो बनने के लिए उसको बेहद ही खतरनाक और मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है.

आज अपनी इस स्टोरी में हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडो के बारे में.

इस स्टोरी में हम जिन कमांडो की बात कर रहे हैं वो अमेरिकी मरीन कमांडो हैं. ये मरीन कमांडो अमेरिकी सेना के सबसे खतरनाक ऑपरेशन का हिस्सा बनते हैं.

इन मरीन कमांडोज की ट्रेनिंग काफी खतरनाक होती है, इन्हें ट्रेनिंग में जिंदा कोबरा का खून पीना सिखाया जाता है.

इसके अलावा इन्हें जिंदा जानवर को मारकर खाना भी सिखाया जाता है. जैसे कि जिंदा मुर्गा, छिपकली.

इनको इन सारी चीजों की ट्रेनिंग इसलिए दी जाती है, जिससे ये मुश्किल से मुश्किल वक्त में रह सकें.

कोबरा का खून पीने को लेकर जानवरों की सुरक्षा को लेकर काम करने वाली संस्था पेटा अपनी आपत्ति भी दर्ज करा चुकी है.

अमेरिकी सेना के कमांडो ट्रेनिंग के इस एक्सरसाइज को कोबरा गोल्ड कहा जाता है. जिसमें कामांडोज को जिंदा कोबरा का खून पीना सिखाया जाता है. (Image: Pinterest)

Thanks For Reading!

Next: उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या है? 99% लोगों को नहीं होगा पता

Find Out More