दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कौन सा? इंसानों की भी ले लेता है जान

24 Feb, 2025

Azhar Naim

दुनिया में कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ काफी खतरानक होते हैं.

आपने खतरनाक पक्षियों में अब तक सिर्फ चील या गिद्ध का ही नाम सुना होगा.

आज जिस पक्षी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह इतना खतरनाक है कि इंसानों को भी मौत के घाट उतार सकता है.

इस पक्षी का नाम कैसोवरी है, जो ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में पाया जाता है.

यह पक्षी इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई इंसान इसे छेड़ दे तो उसका बचना नामुमकिन है.

आमतौर पर यह फल खाकर जीते हैं, लेकिन जब इसे छेड़ा जाता है तो ये बहुत खूंखार बन जाते हैं.

इस पक्षी के पैरों के अंगूठों में अंदर की तरफ छुरे जैसा एक पंजा होता है, जो इतना खतरनाक होता है.

इससे ये पक्षी किसी इंसान का पेट तक चीर सकता है.

कैसोवरी का शरीर काफी बड़ा और मजबूत होता है और वे लगभग 1.8 मीटर तक लंबे और 60 से 80 किलोग्राम तक भारी हो सकते हैं.

कैसोवरी के पास लंबे और पतले पंख होते हैं, लेकिन अपने भारी वजन और मतबूत पैरों के कारण यह उड़ नहीं पाते हैं.( Images:Pixabay)

Thanks For Reading!

Next: दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट कहा की? 18 घंटे से ज्यादा का है सफर

Find Out More