इस देश में चाय के मिठास से तय होती है शादी, फीकी है चाय तो फिर..
भारत में चाय पीने का अपना अलग ही क्रेज है.
लोग सिर्फ एक चाय के लिए कई किलोमीटर दूर तक का सफर भी तय कर लेते हैं.
आज हम आपको चाय की एक ऐसी खास परंपरा के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर शायद आप हैरान हो जाएंगे.
दरअसल, दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां चाय की मिठास से शादी के लिए रिश्ते तय होते हैं.
सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन अजरबेजान में चाय का स्वाद ही तय करता है कि कोई पुरुष अपनी पसंद की महिला से शादी करेगा या नहीं.
जब किसी पुरुष के माता-पिता लड़की का हाथ मांगने उसके घर जाते हैं तो लड़की के माता-पिता उसे 'शिरीन चाय' नामक चाय पिलाते हैं.
अगर चाय बिना चीनी के परोसी जाती है, तो इसका मतलब है कि शादी की संभावना बहुत कम है.
वहीं अगर चाय में मिठास है तो इसका मतलब है कि शादी की तैयारियां शुरू हो सकती हैं.
Thanks For Reading!
Next: विराट, रोहित, पंड्या, गिल अगर महिला टीम में खेलते तो...? बुमराह को देख हिल जाएंगे
Find Out More