क्या चंद्रग्रहण देखने से आंखें खराब होती हैं? साइंस ने बताई पूरी सच्चाई

07 Sep, 2025

Azhar Naim

चंद्रग्रहण रात के समय होता है, जब पृथ्वी, सूरज और चांद के बीच आ जाती है जिससे पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है.

कई लोगों का मानना है कि चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरनाक होता, जिस वजह से आंखे खराब हो जाती है, चलिए जाने क्या है सच्चाई

विज्ञान का मानना है कि चंद्रमा की रोशनी इतनी हल्की होती है कि इसे नंगी आंखों से देखना पूरी तरह से सुरक्षित है.

चंद्रग्रहण के दौरान देखने के लिए किसी विशेष सुरक्षा चश्मे या प्रोटेक्टिव फिल्टर की आवश्यकता नहीं होती.

यह सूरज की तरह तेज या चमकीला नहीं होता, इसलिए आंखों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता.

वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री भी चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें कोई हानिकारक किरणें नहीं होतीं.

आप खुले आसमान, छत या बालकनी से आराम से चंद्रग्रहण का अवलोकन कर सकते हैं बिना किसी डर या चिंता के.

चंद्रग्रहण में लालिमा को ब्लड मून कहा जाता है, जो धीरे-धीरे चांद को लाल या काला दिखाती है.

कुल मिलाकर चंद्रग्रहण को देखने से आपकी आंखें बिल्कुल सुरक्षित रहती हैं, इसलिए बिना किसी डर के इसका आनंद लें.(Image: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: मच्छरों को खून क्यों पसंद होता है? वैज्ञानिकों ने किया होश उड़ा देने वाला खुलासा

Find Out More