'मैं 5000 साल पुराना टाइम ट्रैवलर एलियन हूं'
28 Jan, 2025
Akarsh Shukla
दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क के कारनामे देख उन्हें लोग टाइम ट्रैवलर कहते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि खुद एलन मस्क भी अपने आप को टाइम ट्रैवलर बता चुके हैं.
हाल ही में एलन मस्क में एक जर्मन बुक की फोटो शेयर की, जिसमें मंगल ग्रह को लेकर भविष्यवाणी की गई थी.
बुक में दावा किया गया है कि मंगल ग्रह का लीडर 'एनल' नाम से जाना जाएगा.
बुक के पेज का फोटो शेयर करते हुए एलन मस्क ने लिखा, 'यह असल में कैसे हो सकता है?'
उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजे लेने के लिए आ गए. कई लोगों ने एलन को टाइम ट्रैवलर बताया.
एक यूजर के कमेंट पर एलन मस्क ने भी कुछ ऐसा कह दिया जिसे पढ़कर आपको भी हैरानी होगी.
मस्क ने लिखा, 'मैं कितनी भी बार कहूं कि मैं 5000 साल पुराना टाइम ट्रैवलर एलियन हूं, लेकिन कोई यकीन नहीं करता.'
Thanks For Reading!
Next: डॉलर तो पता है...लेकिन चीन का 1 युआन कितने रुपये के है बराबर?
Find Out More