Valentines Day की जगह पाकिस्तान में मनाते हैं हाया डे...जानिए इस दिन क्या होता है?
14 Feb, 2025
Shivani sharma
जहां पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे के रंग में डूबी हुई है वहीं पाकिस्तान में इन दिनों कुछ अलग ही माहौल है. वहां इस दिन को हाया डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है.
पाकिस्तान में हाया डे का चलन पिछले कुछ सालों में ही देखने को मिला है. जिसमें वैलेंटाइन डे को धर्म के खिलाफ मानते हुए इस दिन का हाया डे के रूप में मनाया जाने लगा है.
वहीं कई धार्मिक संगठनों ने इस दिन को विचेज डे भी नाम दिया हुआ है. वो इस दिन को इसी रूप में मनाते हैं. जो चुड़ेल का दिन माना जाता है.
पाकिस्तान में इस दिन बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं सड़कों पर बैनर और पोस्टर लिए निकल जाते हैं और वैलेंटाइन डे के खिलाफ नारेबाजी करते हैं.
कई धार्मिक संगठनों द्वारा भी इस दिन वैलेंटाइन डे मनाने का विरोध किया जाता है और इस दिन वो हाया डे मनाते हुए रैलियां और जुलूस निकालते हैं.
रावलपिंडी की डिस्ट्रिक्ट कमेटी ने तो इससे लोगों को दूर रहने के लिए कहते हैं इसे पाकिस्तानी युवाओं को बिगाड़ने की साजिश तक करार दे दिया था. साथ ही इस कमेटी ने इस दिन युवाओं से मोबाइल फोन दूर रखने की भी मांग की थी.
Thanks For Reading!
Next: जन्म से बहरे होते हैं सांप, फिर सपेरे की बीन पर नाचते क्यों हैं?