भारत की इस नदी में रहती है मगरमच्छों की फौज, गए तो हड्डी भी नहीं मिलेगी

16 Feb, 2025

Shivendra Rai

भारत में एक नदी ऐसी भी है जिसे मगरमच्छों और घड़ियालों का घर कहा जाता है.

भारत की जिस नदी में सबसे ज्यादा घड़ियाल और मगरमच्छ पाए जाते हैं उसका नाम चंबल है.

चंबल नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित जानापाव पहाड़ी से होता है.

यह नदी उत्तर-पूर्व दिशा में बहती हुई राजस्थान में प्रवेश करती है. अंत में यह यूपी के इटावा के पास यमुना नदी में मिल जाती है.

चंबल नदी की कुल लंबाई लगभग 960 किलोमीटर है.

चंबल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ दोनों ही पाए जाते हैं. हालांकि घड़ियालों की संख्या ज्यादा है.

घड़ियालों और मगरमच्छों के संरक्षण के लिए यहां चंबल राष्ट्रीय अभयारण्य स्थापित किया गया है.

घड़ियालों और मगरमच्छों की भारी संख्या में मौजूदगी के कारण इस नदी में तैरने या नहाने की मनाही है.

चंबल नदी में घड़ियालों और मगरमच्छों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: किस धर्म के लोग होते हैं सबसे ज्यादा अमीर? जवाब सुन चौंक जाएंगे

Find Out More