सांप का सूप पीते हैं यहां के लोग, बनाने का तरीका है बेहद खतरनाक
28 Jan, 2025
Gargi Santosh
सांप का सूप हांगकांग की एक प्राचीन और पारंपरिक डिश है. यह वहां के खानपान का अहम हिस्सा है.
इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है और यह शरीर को गर्म रखने के लिए खासतौर पर सर्दियों में पिया जाता है.
हांगकांग की चिकित्सा में इसे शरीर की "यिन और यांग" ऊर्जा को संतुलित करने के लिए फायदेमंद माना गया है.
इस सूप में कोबरा, पाइथन और अन्य प्रजातियों के मांस का उपयोग किया जाता है.
सूप में जिनसेंग, गोजी बेरी, वुल्फबेरी, और लोक्वाट पत्ते जैसे औषधीय तत्व भी मिलाए जाते हैं.
हालांकि, कोरोना वायरस के बाद इसके कई रेस्टोरेंट बंद हो गए. अब यह बहुत कम जगहों पर उपलब्ध है.
लेकिन, बताया जाता है कि पारंपरिक रेस्टोरेंट में यह डिश अभी भी लोकप्रिय है.
Thanks For Reading!
Next: भारत में ताज महल...लेकिन पाकिस्तान में मुगलों ने क्या-क्या बनवाया?
Find Out More