बिजली की हाई वोल्टेज तारों से पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट?

29 Jan, 2025

Azhar Naim

आपने अक्सर बिजली की तारों पर पक्षियों को बैठा देखा होगा.

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि इनको करंट का झटका क्यों नहीं लगता है? आइये जानते हैं.

बिजली का करंट इलेक्ट्रॉनों के आगे बढ़ने से होता है, जो तारों के जरिए हमारे घरों तक पहुंचता है.

यह सर्किट के जरिए जमीन तक जाती है. इस तरह से एक सर्किट पूरा हो जाता है.

बिजली दो सिद्धांतों पर कार्य करती है. पहला- इलेक्ट्रान हमेशा आगे की ओर बढ़ते हैं.

इनके फ्लो के लिए एक सर्किट का पूरा होना जरूरी है. अगर सर्किट पूरा नहीं होता है तो करंट नहीं लगता है.

दूसरा सिद्धांत कहता है कि इलेक्ट्रान हमेशा कम बाधा या रेसिस्टेंस वाला रास्ता चुनते हैं.

अगर रास्ते में कोई रुकावट आती है तो इलेक्ट्रॉन धातु से होते हुए आगे बढ़ जाते हैं.

अब सवाल उठता है कि पक्षियों को करंट क्यों नहीं लगता?

दरअसल, पक्षी केवल एक ही तार के ऊपर बैठते हैं. उसका संपर्क उस तार के अलावा किसी और वस्तु से नहीं होता है.

इसकी वजह से इलेक्ट्रॉन अपना सर्किट पूरा नहीं कर पाते और बिना बाधा वाले रास्ते से निकल जाते हैं. इसलिए पक्षियों को करंट नहीं लगता है.

वहीं अगर पक्षी किसी दूसरे तार, या वस्तु और जमीन से छू जाता है तो उनको बड़ा जोरदार करंट लग सकता है.

आसान भाषा में समझें तो बिजली का करंट तब तक नहीं लगता जब तक कि सर्किट पूरा ना हो जाए और बिजली को अर्थिंग ना मिल जाए.(Photos: pexels and pixabay

Thanks For Reading!

Next: कैसे होगा धरती का सर्वनाश? जानें ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट

Find Out More