अंतरिक्ष से कैसा दिखता है बुर्ज खलीफा? NASA ने दिखाई कमाल की फोटो
22 Mar, 2025
Md. Raja Alam
दुबई में बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जो अपनी ऊंचाई से लोगों को हैरान करता है.
क्या आपने कभी सोचा कि बुर्ज खलीफा अंतरिक्ष से दिखता है या नहीं, और अगर दिखता है तो कैसा नजारा होता है?
नासा के एस्ट्रोनॉट डोनाल्ड रॉय पेटिट ने अंतरिक्ष से बुर्ज खलीफा की शानदार तस्वीर शेयर की है.
डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से दुबई की रात की तस्वीर ली, जिसमें बुर्ज खलीफा चमकता हुआ नजर आता है. (NASA की फोटो)
तस्वीर में बुर्ज खलीफा पृथ्वी के अंधेरे में एक कीमती रत्न की तरह चमक रहा है. (NASA की फोटो)
डोनाल्ड रॉय पेटिट ने दुबई की चकाचौंध भरी सुंदरता को भी अंतरिक्ष से कैप्चर किया है.
रात में अंतरिक्ष से दुबई बेहद खूबसूरत नजर आता है, जैसा कि तस्वीर में दिख रहा है.
डोनाल्ड रॉय पेटिट अमेरिकी एस्ट्रोनॉट और केमिकल इंजीनियर हैं, जो अपनी स्पेस फोटोग्राफी के लिए मशहूर हैं.
वह ऑर्बिटल एस्ट्रोफोटोग्राफी और इन- स्पेस इन्वेंशंस जैसे जीरो जी कप के लिए भी जाने जाते हैं.
ये तस्वीरें दिखाती हैं कि मानव निर्मित चमत्कार अंतरिक्ष से भी कितने शानदार दिख सकते हैं.
Thanks For Reading!
Next: जमीन के 1300 फीट नीचे बनाया ऐसा होटल, शॉक्ड कर देगा अंदर का सीन
Find Out More