गिरगिट आखिर कैसे बदलता है अपना रंग?
जब भी कोई अपनी बात से पलट जाता है तो लोग अक्सर उसे कहते हैं कि देखो कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरकार गिरगिट सच में अपना रंग क्यों और कैसे बदलता है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गिरगिट की स्किन ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी होती है और इसके नीचे रंग वाले कोश होते हैं.
गिरगिट की पारदर्शी स्किन के नीचे पीले, काले और लाल रंग के पिगमेंट होते हैं. इन पिगमेंट या कोशिका से ही गिरगिट का रंग बदलता है.
इसी वजह से गिरगिट हरे पत्तों के पास होता है तो हरा दिखता है. काले रंग की किसी चीज के पास होता है तो काला दिखता है.
असल में गिरगिट रंग नहीं बदलता है, बल्कि फोटोनिक क्रिस्टल की जो परत होती वो लाइट को परावर्तन करती है.
गिरगिट का रंग आवेग, प्रकाश और तापमान की वजह से भी बदला दिख सकता है.
गिरगिट की कोशिकाएं जब सिकुड़ती और फैलती हैं तो उसके दानेदार पिगमेंट बदले हुए रंग में दिखते हैं.(Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: दुनिया का सबसे लंबा है यह हाइवे, लंबाई जानकर रह जाएंगे दंग
Find Out More