मुगल बादशाह अकबर दिन में कितने घंटे लेता था नींद

30 Jan, 2025

Akarsh Shukla

अकबर मुगल साम्राज्य के सबसे प्रसिद्ध शासकों में से एक थे, जिन्हें उनकी सर्वधर्म समभाव और अनुशासनप्रियता के लिए जाना जाता है.

उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के साथ लगातार संवाद बनाए रखा और खुद भी एक अनुशासित और व्यवस्थित दिनचर्या का पालन किया.

अकबर की जीवनी लिखने वाले दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने बताया है कि अकबर दिन में लगभग 16 घंटे काम करते थे.

वह प्रतिदिन सूर्योदय से दो घंटे पहले उठ जाते थे, जिससे उनका दिन जल्दी शुरू होता था और केवल पांच घंटे ही सोते थे.

सुबह के समय अकबर अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर नमाज अदा करते थे, जिसके बाद वह प्रजा से मुलाकात करते थे.

दोपहर के समय वह कुछ देर आराम करते थे, ताकि शाम को दरबार के कामकाज के लिए तरोताजा रह सकें.

शाम के समय अकबर दरबार की बैठकों और प्रशासनिक कार्यों में हिस्सा लेते थे, जिसमें नीतियों और प्रजा की समस्याओं पर चर्चा की जाती थी.

शाम ढलने के बाद, अकबर हरम के कार्यों की निगरानी करते थे और वहां होने वाले कलाकारों के प्रदर्शन का आनंद लेते थे.

उनके जीवन की इस सख्त दिनचर्या ने उन्हें न केवल एक कुशल शासक बनाया, बल्कि उनके शासन को प्रजा और दरबारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना दिया.

अकबर का अनुशासित और कर्मठ व्यक्तित्व आज भी उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक बनाता है.

Thanks For Reading!

Next: हमारी तरह औजारों का इस्तेमाल करते हैं ये 9 जानवर

Find Out More