₹14 की जगह ₹20 का 'रेल नीर' बेच रहे हैं? यहां शिकायत करते ही रद्द होगा लाइसेंस
सरकार ने हाल ही में GST में कटौती की है, जिसके बाद रेलवे में बिकने वाले पानी यानी 'रेल नीर' का दाम भी घटा है.
15 रुपये की बिकने वाली रेल नीर की बोतल अब 14 रुपये में मिलेगी और 10 रुपये वाली बोतल का दाम 9 रुपये किया गया है.
स्टेशनों में और ट्रेनों में पानी की बोतल को लेकर अक्सर विवाद देखने को मिलता है, जहां 15 वाली बोतल के 20 रुपये मांगे जाते हैं.
पहले जहां 15 रुपये में ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूलने की कोशिश की जाती थी, ऐसे में 14 रुपये होने के बाद भी ये समस्या बन सकती है.
सवाल उठता है कि आखिर कैसे और किसे इस समस्या की शिकायत की जाए?
अगर कोई आपको रेल नीर तय कीमत पर न दे तो आप उसकी शिकायत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कर सकते हैं.
इसके अलावा आप रेल मदद एप और वेबसाइट के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
दोषी पाने पर रेलवे उस वेंडर पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है और उसका लाइसेंस रद्द भी हो सकता है.(Image: Pexels)
Thanks For Reading!
Next: PAK के बीच कहां छिपा है POK, जीनियस ही ढूंढ पाएंगे इसे
Find Out More