इस देश में हर 6 महीने में होता है चुनाव
भारत एक ऐसा देश है जहां हर पांच साल में चुनाव होता है.
इसी वजह से भारत में साल भर कहीं न कहीं चुनाव होते ही रहते हैं.
आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां पांच साल में नहीं, बल्की हर 6 महीने में चुनाव होते हैं.
इस देश का नाम सैन मरीनो है, जो यूरोप में स्थित है. इस देश में हर 6 महीने पर चुनाव होता है.
सबसे हैरानी की बात ये है कि हर इलेक्शन के बाद इस देश का राष्ट्राध्यक्ष बदल जाता है.
दरअसल, सैन मरीनो देश दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है. यहां की आबादी करीब 34 हजार है.
इस देश में सबसे पहली बार चुनाव साल 1243 में हुआ था और संविधान 1600 में लागू हुआ था.
वहीं जब यहां हर 6 महीने में चुनाव होता है तो देश के विपक्षी नेता को देश के शीर्ष नेता के तौर पर चुना जाता है.
आपको शायद हैरानी होगी कि ये देश दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है. ये देश सिर्फ 61 वर्ग किलोमीटर में बसा हुआ है.( Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: चाणक्य जैसी बुद्धि वाला ही ढूंढ पायेगा, 5 सेकंड में 720 की भीड़ में छिपा 702
Find Out More