हर दिन गंगाजल क्यों पीता था ये मुगल बादशाह?
27 Jan, 2025
Rishabh Kumar
मुगल काल से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिसके बारे में जानकर लोग आज भी हैरान हो जाते हैं.
इसी तरह की एक कहानी जुड़ी है मुगल बादशाह अकबर से. ऐसा कहा जाता है कि बादशाह अकबर हर रोज गंगाजल पीता था.
इस बात का जिक्र अबुल फजल ने अपनी किताब 'आइन-ए-अक़बरी' में भी किया है.
ऐसा कहा जाता है कि जब अकबर आगरा और फतेहपुर सीकरी में रहता था. तो उसके लिए यूपी के सोरों से गंगाजल लाया जाता था.
अकबर ने जब लौहार को अपनी राजधानी बनाई तो उसके लिए गंगाजल हरिद्वार से मंगाया जाता था.
इसके लिए अकबर ने कई घुड़सवारों की तैनाती कर रखा था. अकबर का मानना था गंगाजल पीने से बीमारियों का खतरा कम होता है.
एक रिपोर्ट में ऐसा भी दावा किया जाता है कि जब अकबर यात्रा पर होता था तब भी वह अपने साथ गंगाजल ले जाता था.
डिस्क्लेमर- इस स्टोरी को लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है. इसके सही या गलत होने की पुष्टि India.com नहीं करता है. (Image: Pinterest)
Thanks For Reading!
Next: अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जवाब हिला देगा दिमाग
Find Out More