इन जगहों के ऊपर से नहीं उड़ सकते हवाई जहाज, जानिए वजह

28 Jan, 2025

Azhar Naim

आपने आसमान में अक्सर हवाई जहाज उड़ते हुए देखा होगा.

क्या आपको मालूम है कि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिसके ऊपर से कोई भी विमान नहीं गुजरता है?

दरअसल, जहां से विमान का गुजरना मना है उसे नो फ्लाई जोन कहते हैं. नो फ्लाई जोन स्थाई और अस्थाई दोनों तरीके से होता है.

किसी भी राष्ट्रीय या अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए सरकार उस स्थान को कुछ समय के लिए नो फ्लाई जोन घोषित कर देती हैं.

साथ ही कई बार युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों को भी नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया जाता है.

हालांकि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जिसे स्थाई रूप से नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है.

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में मौजूद 'डिज्नी पार्क' के ऊपर से प्लेन की उड़ान पर प्रतिबंध है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9/11 के बाद डिज्नी पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा फैसला किया गया था.

तिब्बत को दुनिया का सबसे ऊंचा क्षेत्र माना जाता है, इस क्षेत्र की औसत ऊंचाई लगभग 16000 फीट तक होती है.

तिब्बत में मौजूद ऊंचे पहाड़ के चलते विमान की उड़ान इस क्षेत्र में प्रतिबंधित है.

मक्का इस्लाम धर्म की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थालों में से एक है.

किसी भी यात्री विमान को मक्का और विशेष रूप से पवित्र काबा के ऊपर उड़ान भरने की अनुमति नहीं है.

दुनिया के सात अजूबों में शामिल पेरू का माचू पिच्चू भी नो-फ्लाई जोन की लिस्ट में शामिल है.

ये जगह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण और दुर्लभ वन्य जीवन और पौधों के लिए यह फेमस है.

ताजमहल के ऊपर से भी विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं है. ताजमहल और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा के चलते इसे नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है.(Photos: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: भारत के इस पड़ोसी देश को कभी अंग्रेज भी नहीं बना पाए गुलाम

Find Out More