देश की इस ट्रेन में कर सकते हैं फ्री में सफर, जानें क्या है इसका रूट
21 Jan, 2025
Shivani sharma
हम रोज कभी न कभी ट्रेन का सफर तो जरूर करते हैं. ज्यादातर लोगों को ट्रेन का सफर सबसे अच्छा और आरामदायक लगता है.
ट्रेन में सफर करने के लिए सभी लोगों को टिकट खरीदना होता है या फिर पैसे देकर अपना रिजर्वेशन करना होता है.
पर क्या आपने कभी सुना है देश में एक ट्रेन ऐसी भी है जहां यात्रियों को ट्रेन का किराया नहीं देना होता.
बता दें कि ये ट्रेन पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा के क्षेत्र में चलती है. इस ट्रेन का नाम 'भाखड़ा-नांगल ट्रेन' है.
ये ट्रेन पहाड़ियों के बीच से गुजरते हुए लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा नंगल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है.
इस ट्रेन को साल 1948 में शुरू किया गया था, जब भाखड़ नंगल बांध का निर्माण कराया जा रहा था.उस समय भाखड़ा और नंगल के बीच परिवाहन को कोई साधन नहीं था.
बांध के निर्माण के लिए तमाम मशीनरी और लोगों के आने-जाने के लिए इस ट्रैक को बनाया गया था. साल 2011 में भाखड़ा-नंगल परियोजना की मैनेजमेंट समिति ने वित्तीय घाटे के कारण इस मुफ्त सेवा को रोकने का फैसला किया था.
लेकिन बाद में उन्होंने ये माना कि ये ट्रेन आय का स्रोत नहीं है, बल्कि विरासत और परंपरा के लिए जानी जाती है.
इस ट्रेन के रास्ते में कई गांव पड़ते हैं. ट्रेन की मदद से स्कूल के बच्चे, नौकरी करने वाले लोग और किसानों को सफर करने में काफी आसानी होती है.
Thanks For Reading!
Next: इन देशों म मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता सोना, इतना कम कि भर सकते हैं झोला