पाकिस्तान में कुल कितने राज्य? जानिए कौन सा स्टेट सबसे बड़ा

09 Feb, 2025

Azhar Naim

ये तो आप जानते ही होंगे कि भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में कितने राज्य हैं? आइए जानते हैं.

पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 881,912 वर्ग किलोमीटर है. इसकी सीमाएं भारत, अफगानिस्तान, ईरान, चीन और तजाकिस्तान से मिलती है.

पड़ोसी देश पाकिस्तान में चार प्रांत हैं. इसमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध शमिल हैं.

इसके अलावा फाटा, गिलगित-बाल्टीस्तान, कश्मीर पीओके और इस्लामाबाद केंद्र शासित हैं.

बात करें इन चारों प्रांत की राजधानी कि तो सिंध की राजधानी कराची, पंजाब की लाहौर, खैबर पख्तूनख्वा की पेशावर और बलूचिस्तान की क्वेटा है.

पाकिस्तान में कुल 170 जिले हैं. अगर बात करें सबसे बड़े प्रांत की तो बलूचिस्तान क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा है.

हालांकि, जनसंख्या के लिहाज पंजाब पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है.( Images: pexels)

Thanks For Reading!

Next: युवराज को बनाया थॉर तो रोहित बन गए हल्क, धोनी और कोहली को भी देख लो

Find Out More