ये है दुनिया का सबसे पुराना कुत्ता! World War II में 'विलुप्त' हो गई थी पूरी प्रजाति

18 Sep, 2025

Akarsh Shukla

अगर आप डॉग लवर हैं तो आपने शिबा इनु (Shiba Inu) का नाम जरूर सुना होगा. यह जापान की सबसे पुरानी और मशहूर डॉग ब्रीड्स में से एक है.

शिबा इनु को जापान की सबसे पुरानी डॉग ब्रीड माना जाता है, जिसकी शुरुआत 3rd सेंचुरी BC तक जाती है.

दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के दौरान शिबा इनु लगभग खत्म हो गया था, लेकिन कुछ डेडिकेटेड ब्रीडर्स ने इसे बचा लिया.

यह ब्रीड असल में जापानी शिकारी डॉग है, जिसे छोटे शिकार जैसे पक्षियों और हिरणों को झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए ट्रेन किया गया था.

शिबा इनु छोटा से मीडियम साइज का डॉग है, लेकिन इसकी बॉडी मस्कुलर और स्ट्रॉन्ग होती है.

इसका फेस और फर इसे लोमड़ी (Fox) जैसा लुक देता है, जिस वजह से लोग पहली नजर में ही इससे अट्रैक्ट हो जाते हैं.

रेड, ब्लैक-टैन, क्रीम और सेसमे जैसे कलर्स में शिबा इनु पाया जाता है, जिससे यह और भी यूनिक बनता है.

यह ब्रीड बहुत अलर्ट और चंचल होती है, जिसकी वजह से घर की सिक्योरिटी में भी मददगार मानी जाती है.

आज यह सिर्फ जापान में नहीं बल्कि अमेरिका, यूरोप और भारत जैसे देशों में भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

Thanks For Reading!

Next: रेगिस्तान का राजा कहलाता है ये पक्षी, इसके नाम में ही है 'इंडियन', आपने देखा है कभी?

Find Out More