गर्मियों में बच के...ये जहरीला सांप पसीने की गंध से खिंचा चला आता है

25 Mar, 2025

Shivendra Rai

गर्मियों में सांप के काटने के मामले बढ़ जाते हैं. इस मौसम में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.

गर्मियों के मौसम में इंसानों का सामना भारत के सबसे जहरीले और खतरनाक सांप से होता है.

जिस सांप की हम बात कर रहे हैं उसका नाम करैत है. ये सांप रात को सबसे ज्यादा शिकार करता है.

करैत को निशाचर सांप कहते हैं. इसके काटने पर शख्स को दर्द महसूस नहीं होता.

गर्मियों में करैत पसीने की गंध से खिंचा चला आता है. यह बिस्तर पर सो रहे इंसान को चुपके से काट कर निकल जाता है.

करैत सांप के काटने पर पता नहीं चलता है. लोगों को केवल मच्छर के काटने जैसा महसूस होता है.

इसके काटने के 2 से 10 घंटे के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाती है.

करैत आमतौर पर काले रंग का होता है और इसकी चमकदार पट्टियां होती हैं. इसकी आंखें बड़ी और गोल होती हैं.

करैत सांप के काटने के बाद 2 घंटे के बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं. शुरुआत में पेट में नाभि के नीचे दर्द शुरू होता है.

करैत सांप के काटने के तुरंत बाद मरीज को उपचार मिलना जरूरी है. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: 08 के बीच कहीं छिपकर बैठा है 09, दम है तो ढूंढकर दिखाओं

Find Out More