दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस कौन सी? यहां देखें LIST

21 Jan, 2025

Azhar Naim

AirlineRatings.com ने अपनी वेबसाइट में 2025 के लिए 385 में से 25 एयरलाइन रैंकिंग की सूची जारी की है.

यह रेटिंग गंभीर घटनाओं, घटनाओं के प्रबंधन, बेड़े की आयु, आकार, मृत्यु, पायलट प्रशिक्षण के आधार पर जारी हुई है.

एयर न्यूजीलैंड ने दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन का दर्जा हासिल किया है. यह इस लिस्ट में पहले नंबर पर है.

क्वांटस एयरलाइन्स दूसरे नंबर पर है. यह ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख एयरलाइन है, जो सबसे बड़ी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन मानी जाती है.

कैथे पैसिफिक एयरलाइन्स तीसरे नंबर पर है. यह हांगकांग की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन है.

कतर एयरवेज इस सूची में चौथे नंबर पर है. यह सुरक्षित और आरामदायक उड़ान सेवाएं प्रदान करने के लिए मशहूर है.

एमीरेट्स पांचवे नंबर पर है, जो मध्य पूर्व की सबसे बड़ी एयरलाइन है.

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया छठे नंबर पर है. यह एक प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है.

एतिहाद एयरवेज़ सातवें नंबर पर है, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय एयरलाइन है.

एएनए (ऑल निप्पॉन एयरवेज़) आठवें नंबर पर है. यह जापान की प्रमुख एयरलाइन है, जो सुरक्षित और आरामदायक उड़ान सेवाएं प्रदान करती है.

अलास्का एयरलाइंस एक अमेरिकी एयरलाइन है. यह इस लिस्ट में नवें नंबर पर है.

ईवीए एयर ताइवान की प्रमुख एयरलाइन है, जो उच्च सुरक्षा और सेवा मानकों के लिए जानी जाती है और दसवें नंबर पर है.(Photos: pexels)

Thanks For Reading!

Next: इस फल का छिलका बिकता है सोने से भी महंगा, नाम जान लीजिए

Find Out More