वो 3 बिल्डिंग्स जिन पर भूकंप और बम धमाके भी है बेअसर

21 Feb, 2025

Gargi Santosh

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट नॉर्वे में स्थित है. इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित बीज बैंक बताया जाता है.

यह पहाड़ के अंदर बना है, जिससे यह जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर बढ़ने से सुरक्षित रहता है.

इस बिल्डिंग में कंक्रीट की मजबूत दीवारें, स्टील के दरवाजे और हद से ज्यादा सिक्योरिटी है.

न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व बैंक का गोल्ड वॉल्ट दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित स्थान है.

इसमें लगभग 6,331 मीट्रिक टन सोने की छड़ें रखी गई हैं, जो 80 फीट गहराई में सुरक्षित हैं.

बताया जाता है कि यहां की तिजोरी 90 टन के स्टील सिलेंडर और 140 टन कंक्रीट व स्टील फ्रेम से सुरक्षित की गई है.

इसके अलावा, वेटिकन आर्काइव तीसरी सुरक्षित बिल्डिंग है. यहां 8वीं शताब्दी से पहले की ऐतिहासिक सामग्री है.

यहां जाने के लिए विशेष अनुमति और कड़े सुरक्षा नियमों का पालन करना पड़ता है.

वेटिकन आर्काइव में कैमरा, लैपटॉप, फोन जैसी कोई भी चीज ले जाने की अनुमति नहीं होती.

Thanks For Reading!

Next: तारक मेहता के सितारे बुढ़ापे में कैसे दिखेंगे? जेठालाल-बबीता जी का डैशिंग अंदाज हिला ही देगा

Find Out More