वेज या नॉनवेज क्या खाते थे हमारे पूर्वज
15 Feb, 2025
Gargi Santosh
करीब 900 साल पहले कर्नाटक के राजा सोमेश्वरा तृतीय ने इंसानों के जीवन शैली पर एक एनसाइक्लोपीडिया तैयार की थी.
इस एनसाइक्लोपीडिया से हमारे पूर्वजों के खानपान, मनोरंजन, संगीत और आयुर्वेद की जानकारी मिलती है.
एनसाइक्लोपीडिया में बताया गया कि उस समय लोग वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का खाना बड़े चाव से खाते थे.
उस समय नॉनवेज में भुने हुए चूहे, कछुए और 35 तरह की मछलियों की डिशें प्रचलित थीं.
वहीं, वेजिटेरियन लोगों की पसंदीदा चीजों में दाल, डोसा, दही के आइटम और मंडक (पराठा) शामिल थे.
इसके अलावा, पूर्वज 40 तरह के फल और तिल-काली सरसों ड्रेसिंग वाली सलाद भी खाते थे.
मिठाइयों में गेहूं की मीठी पूड़ी, चावल के आटे का पंटुआ और काले चने का केक फेमस था.
और तो और खाने के बाद पनाका नाम की ड्रिंक पी जाती थी, जो फलों और दही से बनती थी.
बताया जाता है कि पूर्वज भेड़ के खून से बनी पुडिंग और कीमा जैसे पकवान भी खाए जाते थे.
Thanks For Reading!
Next: ट्रेन के बीच में छिपा है क्रेन, 5 सेकंड में ढूंढो तो जानें
Find Out More