इस्लाम में क्या होता है फतवा, इसे कब और कौन करता है जारी?

12 Feb, 2025

Akarsh Shukla

आपने कई बार खबरों या आस-पड़ोस में सुना होगा कि फलाना के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं फतवा है क्या?

कई लोगों के लिए फतवा एक रहस्यमयी शब्द है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं कि फतवा क्या है और इसे कब और कौन जारी करता है. आइए जानते हैं...

फतवा इस्लाम से जुड़े किसी मुद्दे पर कुरान और हदीस के आधार पर दिया गया धार्मिक फैसला होता है, जिसे केवल मुफ्ती जारी कर सकता है.

हर मौलवी या इमाम को फतवा जारी करने का अधिकार नहीं होता, बल्कि इसके लिए शरिया कानून, कुरान और हदीस का गहरा ज्ञान जरूरी होता है.

भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में फतवे का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होता, यह अधिकतर एक धार्मिक राय भर होती है.

शरिया कानून वाले देशों में फतवे को कानूनी रूप से लागू किया जाता है, लेकिन भारत में ऐसा कोई नियम नहीं है.

कई बार फतवों को लेकर गलतफहमियां फैलाई जाती हैं, जिससे मुसलमानों की छवि खराब करने की साजिश की जाती है.

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे अधिक फतवे दारुल उलूम देवबंद से जारी होते है, यहां से 1893 से अब तक करीब दस लाख फतवे जारी हो चुके हैं.

शरीयत के आधार पर कोई भी व्यक्ति फतवा या शरई हुक्म ले सकता है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो. आपको याद होगा सिंगर सोनू निगम के खिलाफ भी फतवा जारी हो चुका है.

Thanks For Reading!

Next: पहाड़ पर मिली रहस्यमयी झोपड़ी, अंदर घुसते ही दूसरी दुनिया में पहुंच गया शख्स

Find Out More